[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

कांस्टेबल ने लगाई फांसी, कमरे की छत से फंदे पर लटकता मिला सूर्यसेन का शव

गाजीपुर। खानपुर थाने की मौधा चौकी पर शनिवार की सुबह कांस्टेबल सूर्यसेन (22) अपने कमरे में छत के सहारे रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लगता है। सूर्यसेन अयोध्या जिले के रुदली थाना स्थित असपना गांव के रहने वाले थे। प्रदेश पुलिस सेवा में वह 2019 में आए थे। मौधा पुलिस चौकी पर उनकी पहली तैनाती थी।

यह भी पढ़ें–ओह! वह फांसी लगा ली

सहकर्मियों के मुताबिक शुक्रवार की रात फोन पर सूर्यसेन की किसी से बात हुई। उसके बाद वह वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह लगभग सात बजे जब ड्यूटी के लिए उनको फोन हुआ लेकिन जवाब नहीं मिलने पर एक सहकर्मी उनके कमरे में गया। कमरे का दरवाजा अंदर से खुला था। सहकर्मी दरवाजा खोलकर जैसे ही अंदर का नजारा देख वह ठिठक गया। सूर्यसेन फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं था। सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी ने बताया कि कांस्टेबल के परिवार को सूचना दे दी गई है। उसका फोन पैटर्न लॉक है। लिहाजा फिलहाल यह भी बताना मुश्किल है कि उसकी फोन पर आखिरी बार किससे बात हुई। सूर्यसेन की अभी शादी नहीं हुई थी। सूर्यसेन यह खौफनाक कदम उठाया क्यों। फिलहाल इसका जवाब पुलिस को नहीं मिल पाया है। वैसे विभागीय कर्मियों में चर्चा है कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है।

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button