गाज़ीपुर। कासिमाबाद पुलिस बुधवार की सुबह अपहृत किशोरी की बरामदगी के साथ ही अपहर्ता युवक को गिरफ्तार की। यह गिरफ्तारी बुधवार की सुबह क्षेत्र के भैंसही पुल के पास हुई।
एसओ देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एसआई सुनील कुमार दूबे ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। अपहर्ता सनी देओल साहनी बहादुरगंज बाजार के मुहल्ला पुरानीगंज का रहने वाला है। अपहरण के मामले में किशोरी के पिता ने बीते 20 अप्रैल को धारा 363, 366, 506 व 16/17 पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।
वैसे चर्चा है कि युवक का किशोरी से काफी दिनों चक्कर चल रहा था। उसी बीच मौका देखकर वह दोनों घर से भागे थे। लोकलाज के भय से किशोरी के पिता ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी।