[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

बिरादरी के गढ़ में ही ओेमप्रकाश राजभर को घेरने की भाजपा की कवायद!

गाजीपुर (यशवंत सिंह)। भाजपा खुद के विरुद्ध हमलावर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को उन्हीं की बिरादरी के गढ़ में घेरने की तैयारी में जुट गई है। इसकी कमान योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को दे दी गई है। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित कासिमाबाद रामलीला मैदान में बुधवार को पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम में भी इस बात का अंदाजा लगा।

ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद के विधायक हैं। यह विधानसभा क्षेत्र राजभर बाहुल्य है। कैबिनेट मंत्री ने एलान किया कि वह इस विधानसभा क्षेत्र को गोद ले चुके हैं।

जनसंवाद कार्यक्रम में राजभर बिरादरी को जुटाने की भरसक कोशिश की गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राजभर सुभासपा अध्यक्ष पर खूब जुबानी वाण दागे और राजभर बिरादरी के हित, सम्मान में भाजपा के कार्य, नीति का बखान किए। इस मौके पर गोंड, खरवार जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने, कासिमाबाद तहसील मुख्यालय में रजिस्ट्री ऑफिस, सीएचसी कासिमाबाद में सीएमएस की नियमित उपस्थिति के साथ ही एंटी रैबिज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि की मांग उठी। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने बरेसर थाने में खुद पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग की।

कैबिनेट मंत्री ने लगभग सभी मांगों पर कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। तहसील मुख्यालय में रजिस्ट्री ऑफिस के शीघ्र संचालन का भी भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सरकार की मंशा के विरुद्ध उनका कोई भी कार्य हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारी तत्पर रहें। आमजन की न्यायोचित जरूरतों की पूर्ति में ढिलाई न की जाए।

अपनी सरकार के चार साल के पूरे कार्यकाल की उपलब्धियों को कैबिनेट मंत्री गिनाना नहीं भूले। कहे कि उनकी सरकार जनोन्मुखी और विकासोन्मुखी है।

कार्यक्रम में विधायक अलका राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, जिला उपाध्यक्ष द्वय अखिलेश राय एवं इतवारी राजभर, कुवंर रमेश सिंह पप्पू, राजकुमार सिंह के अलावा मंडल अध्यक्ष त्रेय संतोष गुप्त, मयंक राय तथा ज्ञानप्रकाश सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। संचालन धर्मेंद्र नाथ राय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक शिव प्रताप सिंह छोटू ने आभार जताया।

यह भी पढ़ें—ऑल इज वेल

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button