[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीतिशासन-प्रशासन

मतदान की सारी तैयारियां पूरी, 12 ब्लॉकों में सीधा मुकाबला

गाजीपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान के लिए प्रशासन के स्तर से शुक्रवार की देर शाम सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मतदान दस जुलाई की सुबह 11 से शाम तीन बजे तक होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

मतदान स्थल ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान के दौरान सुरक्षा के पोख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेडिंग की गई है। 500 मीटर पहले ही सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। उम्मीदवारों और मतदाताओं को छोड़ कर किसी गैर को मतदान स्थल तक जाने की इजाजत नहीं होगी।

कुल 16 ब्लॉक प्रमुख के पद हैं। इनमें रेवतीपुर, भांवरकोल तथा देवकली में निर्विरोध चुनाव के कारण मतदान नहीं होगा। शेष 13 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान होना है। इनमें 12 ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सीधा मुकाबला है जबकि मरदह में चार उम्मीदवार मैदान में डटे हैं।

कुल दस ने अपने नाम लिए वापस

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था। करंडा से रजावती देवी, जखनियां मुन्नी देवी, देवकली आशा देवी, मनिहारी अजय कुमार, सैदपुर विरेंद्र यादव, सादात लल्लन राम के अलावा बाराचवर में देवेंद्र कुमार सिंह व पूनम सिंह और मरदह में भी दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।

यह भी पढ़ें—अंसारी बंधुओं का पत्ता साफ

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button