[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई, चार से शुरू होगा अभियान

गाजीपुर। भाजपा बिल्कुल चुनावी मोड में आ चुकी है। अब उसकी तैयारी घर-घर पहुंचने की है। इसके लिए पार्टी बकायदा चार जनवरी से विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

इस सिलसिले में गुरुवार को पार्टा कार्यालय में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और पिछड़ा मोर्चा के लोग भी शामिल रहेंगे। घर-घर पहुंच कर कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों सहित अन्य उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराएंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने बताया की युवा मोर्चा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को बाइक यात्रा निकलेगी। यह यात्रा काशी तक जाएगी।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, सरोज मिश्रा, अच्छेलाल गुप्त, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्त आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-बहुत खूब! चेयरमैन साहिबा

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button