डॉ.अशोक द्विवेदी ‘गाजीपुर गौरव’ से सम्मानित

गाजीपुर। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक द्विवेदी को गाजीपुर गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। साहित्यिक संस्था साहित्य चेतना समाज यह उपाधि हर वर्ष अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को देती है। संस्था के शुक्रवार को बंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में आयोजित 37वें चेतना महोत्सव में यह सम्मान दिया गया। डॉ. अशोक द्विवेदी […]
सब को देखता है कवि: प्रो. यादव

गाजीपुर। राधिका माध्यमिक विद्यालय में जीवनोदय शिक्षा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रो. चंद्रदेव यादव के काव्य संग्रह ‘गांवनामा’ और ‘पिता का शोकगीत’ काव्य संग्रह पर समीक्षात्मक परिचर्चा हुई। प्रो. चंद्रदेव यादव ने कहा कि कवि की दृष्टि सर्वव्यापी होती है। वह सबको देखता है और एक कवि के […]
डॉ.पीएन सिंह का सम्मान

गाजीपुर। पूर्व प्राचार्य एवं लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार डॉ. मांधाता राय के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रमुख समालोचक डॉ. पीएन सिंह को सम्मानित किया गया। डॉ.मांधाता राय की 75वीं वर्षगांठ पर बीते 18 नवंबर को हुए अमृत महोत्सव में गाजीपुर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया था। उस सूची में डॉ.पीएन सिंह का […]
साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित

गाजीपुर। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं पांच दिसंबर से शुरू होंगी। इस आशय का निर्णय संस्था की रायगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में हुआ। तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन हिंदी माध्यम जबकि 12 दिसंबर को अंग्रेजी माध्यम की विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का समय तथा स्थल सुबह दस […]
मनुष्यता की मातृभाषा है कविताः प्रो.अवधेश प्रधान

गाजीपुर। माधव कृष्ण और डॉ. शिखा तिवारी की संपादित पुस्तक ‘हिमशिला की देह थे घटते रहे’ का लोकार्पण गुरुवार को साहित्यिक, सांस्कृतिक और शिक्षा से जुड़ी बिरादरी के बीच हुआ। यह पुस्तक पूरे चार खंडों में प्रख्यात नवगीतकार डॉ. उमाशंकर तिवारी के व्यक्तित्व और कृतित्व का समग्र बोध कराती है। साथ ही नवगीतों पर विमर्श […]
साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं अगले माह

गाजीपुर। प्रमुख साहित्यिक संस्था साहित्य चेतना समाज ने अपनी इस वर्ष की प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतियोगिताएं नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। इस सिलसिले में संस्था के जंगीपुर क्षेत्र के संयोजक विद्युत प्रकाश के आवास पर गुरुवार को बैठक हुई। संस्था के संस्थापक अमर नाथ तिवारी […]
भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अशोक द्विवेदी को साहित्य अकादमी पुरस्कार

गाजीपुर। भोजपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक द्विवेदी इस वर्ष साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। लगभग आठ वर्ष बाद यह पहला अवसर है कि साहित्य अकादमी की ओर से गैर मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं के तहत भोजपुरी साहित्य में योगदान के लिए डॉ. द्विवेदी को यह सम्मान मिलेगा। अकादमी की इस घोषणा […]
माधव कृष्ण के दूसरे काव्य संग्रह ‘कामरेडों को मूर्ति पूजा नहीं आती’ लोकार्पित

गाजीपुर। युवा कवि माधव कृष्ण की दूसरी कृति ‘कामरेडों को मूर्ति पूजा नहीं आती’ (काव्य संग्रह) से ‘कामरेडों’ में तिलमिलाहट है। अपने इस काव्य संग्रह की टाइटल कविता में माधव कृष्ण ने गाजीपुर के कलेक्ट्रेट स्थित स्थापित महान कम्युनिस्ट नेता सरजू पांडेय की प्रतिमा को विंब बनाते हुए कम्युनिस्टों के सिद्धांतों, मूल्यों में हो रहे […]
हरिनारायण हरीश को 12 को मिलेगा ‘गाजीपुर गौरव’ का सम्मान

गाजीपुर। प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था साहित्य चेतना समाज वरिष्ठ साहित्यकार, रचनाकार हरिनारायण हरीश को अपने प्रतिष्ठित सम्मान ‘गाजीपुर गौरव’ से 12 सितंबर को सम्मानित करेगी। अवसर होगा संस्था का 36वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का। समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व वाइसचांसलर, रिटायर आईपीएस एवं सुविख्यात साहित्यकार […]
कवि केदारनाथ सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जाएगा “केदारनाथ सिंह स्मृति कविता सम्मान”

गाजीपुर। कवि केदारनाथ सिंह की तीसरी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बुधवार को ‘क’ कला दीर्घा, वाराणसी में प्रो. अवधेश प्रधान की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि केदारनाथ सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष उनके जन्मदिवस पर 19 नवंबर को ‘केदारनाथ सिंह स्मृति कविता सम्मान’ दिया जाएगा। इसके लिए हिंदी […]