[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

तीन मासूम बच्चों की मां लगाई फांसी

गाजीपुर। तीन मासूम बच्चों की मां फांसी के फंदे पर झूल गई। वाकया भुड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत जलालपुर धनी गांव में मंगलवार की रात हुआ। घरवालों को जानकारी बुधवार की सुबह हुआ। मृत महिला मंजू (26) अरविंद राम की पत्नी थी।

अरविद राम जलालपुर बाजार में ठेले पर चना भूनकर उसे बेचता है। वह देर शाम घर लौटा और खाना खाकर सो गया। देर रात उसकी पत्नी मंजू घर के पीछे नीम के पेड़ की टहनी में प्लास्टिक के रस्सी का फंदा लगाकर उसपर लटक गई। सुबह अरविंद की मां मंजू को शौच जाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। तब वह घर के अंदर गई तो वहां भी मंजू नहीं थी। उसी बीच उसकी नजर घर के पीछे नीम की डाल पर पड़ी। मंजू फंदे पर लटक रही थी।

मंजू यह कदम क्यों उठाई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसका मायका बहरियाबाद थाना क्षेत्र के खरका गांव में था। वह अपने पीछे तीन मासूम संतानें भी छोड़ गई है।

यह भी पढ़ें–रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

 

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button