एमएलसी चुनाव: सपा मुखिया से मिले मदन यादव

गाजीपुर। एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार की शाम सपा ने मदन यादव को अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा कर दी। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही पार्टी मुखिया अखिलेश यादव संग मदन यादव की मुलाकात की फोटो भी पोस्ट की गई। फोटो में मदन यादव अखिलेश यादव के […]

भाजपा की गर्मी उतर जाएगीः अखिलेश

गाजीपुर। अगर जनसभाओं की भीड़ को पैमाना माना जाए तो सपा मुखिया अखिलेश यादव अब तक गाजीपुर आए सभी दूसरे दलों के नेताओं पर बीस पड़े हैं। शुक्रवार को गाजीपुर आए अखिलेश यादव अलग-अलग चार जनसभाएं किए और सभी जनसभा में खासी भीड़ थी। पहली जनसभा जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज मैदान […]

सपाः दिग्गज तक अपने टिकट को लेकर आश्वस्त नहीं

गाजीपुर। यह तय माना जा रहा है कि सपा नेतृत्व को भी विधानसभा सीटों के अपने उम्मीदवारों की घोषणा के लिए निर्वाचन आयोग की अधिसूचना का इंतजार है लेकिन गाजीपुर में सीटों के लगभग हर दावेदार लखनऊ का फेरा बारबार लगा रहा है। लखनऊ में वह पार्टी मुख्यालय में अपनी हाजिरी लगाने के साथ ही […]

…तब अखिलेश ने अपने कई सियासी मतलब भी साधे !

भांवरकोल/गाजीपुर (जयशंकर राय)। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को फखनपुरा से विजय यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत कर अपने कई सियासी मतलब साधे। जहां भारी भीड़ जुटाकर धुर विरोधी भाजपा को उन्होंने अपनी जन ताकत दिखाई और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के श्रेय लेने की कवायद को लेकर उसे आमजन के बीच सवालों के […]

फखनपुरा रैली से पहले ही सपाइयों का पुलिस संग हो गया दो-दो हाथ

गाजीपुर। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित फखनपुरा रैली में प्रशासन की अड़ंगेबाजी से खफा सपाइयों का मंगलवार को पुलिस बल से दो-दो हाथ हो गया। प्रशासन के रवैये को लेकर सपा नेता होटल राही में मीडिया से मुखातिब थे। उसके बाद वह फखनपुरा में नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्रतीकात्मक उद्घाटन करने फखनपुरा के […]

अब फखनपुरा में अखिलेश यादव की 17 को होगी रैली

गाजीपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव की फखनपुरा में रैली अब 17 नवंबर को होगी। सोमवार को डीएम एमपी सिंह से मिलने के बाद इस आशय का निर्णय सपा नेताओं ने लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग रैली स्थल फखनपुरा पहुंचे जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। बताए कि पार्टी मुखिया हेलीकॉप्टर […]

फखनपुरा पहुंचे सपा नेता, पार्टी मुखिया के कार्यक्रम स्थल का लिए जायजा

गाजीपुर। अपने पर्टी मुखिया अखिलेश यादव के 16 नवंबर को फखनपुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सपाई जुट गए हैं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने एमएलसी सुनिल यादव साजन को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया है। शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के लिए पार्टी के गाजीपुर के लगभग हर बड़े-छोटे नेता फखनपुरा […]

फखनपुरा से मोदी-योगी को चुनौती देंगे अखिलेश

गाजीपुर। नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 16 नवंबर को उद्घाटन करने के लिए जिला सुल्तानपुर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपा मुखिया अखिलेश यादव अपनी जन ताकत के जरिये गाजीपुर के फखनपुरा से चुनौती देंगे। लखनऊ से आने वाले पुर्वांचल एक्सप्रेस-वे का फखनपुरा अंतिम छोर (जीरो माइलेज) है। सपाइयों की तैयारी यह है कि एक्सप्रेस-वे […]

एक दूसरे के रंग में रंग गए अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी जमीनी ताकत दिखा कर सपा मुखिया अखिलेश यादव का दिल जीत लिया। मौका था सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पड़ोसी जिला मऊ के ढोलवन (हलधरपुर) में आयोजित रैली का। दोनों नेता मंच पर एक-दूसरे के रंग में रंगे दिखे। जहां सपा मुखिया सुभासपा का परंपरागत […]

जमानियां के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले सपा मुखिया

गाजीपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में भाजपा के विकास के मुद्दे का जवाब अपनी पूर्ववर्ती सरकार में हुए विकास कार्यों से देंगे। साथ ही चुनाव अभियान में संगठनात्मक तौर पर उनका पूरा फोकस बूथों पर रहेगा। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार की दोपहर खुद से मिलने पहुंचे जमानियां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं […]