पूर्व चेयरमैन के कुनबे में सियासी विरासत को लेकर रार!

गाजीपुर। किसी परिवार में मुखिया की राजनीतिक विरासत को लेकर झगड़े के किस्से तो आम हैं और ऐसी ही रार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन स्व. रोहिणी कुमार मुन्ना के परिवार में भी शुरू हो गई है। रोहिणी कुमार मुन्ना के छोटे भाई बलिराम विश्वकर्मा छोटू के बेटे रवि शेखर सपा से […]
भाजपा: बृजेंद्र राय ने भी सदर सीट पर ठोकी दावेदारी

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ट नेता बृजेंद्र राय भी सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। टिकट के लिए गुरुवार को उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष को बाकायदा अपना लिखित आवेदन भी सौंप दिया। मूलत: सादात क्षेत्र के शिशुआपार के रहने वाले बृजेद्र राय ने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी संगठनात्मक सक्रियता तथा जनसवालों के […]
विधायक सुभाष पासी ने सपाइयों को चौंकाया, पत्नी समेत भाजपा में शामिल

गाजीपुर। सैदपुर विधायक सुभाष पासी मंगलवार को सपा को चौंकाते हुए पत्नी रीना पासी समेत भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उसके पूर्व श्री पासी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री का निधन

गाजीपुर। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री बसावन बिंद (50) का शनिवार की देर रात निधन हो गया। वह काफी दिनों से विमार चल रहे थे। उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका दाह संस्कार रविवार की सुबह गाजीपुर श्मशान घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पिता रामचंद्र बिंद ने दी। बसावन […]
रंग लाई भाजपा नेता की भूख हड़ताल, खिसकने लगा मगई का पानी

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के भाजपा नेता राजेश राय बागी की भूख हड़ताल रंग लाई है। गड़हा परगना में सक्रिय मछली माफिया पर प्रशासन अंकुश लगाया है। जगह-जगह डाले गए जाल हटाए जाने लगे हैं। इसके चलते मगई नदी के अवरुद्ध पानी की निकासी शुरू हो गई है। किसानों में रबी की फसल की उम्मीद बंधी […]
भाजपा: जिला नेतृत्व से नाराज मंडल अध्यक्षों ने बैठक का किया बहिष्कार

गाजीपुर। जिला नेतृत्व के रवैये से भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा प्रभारी बेहद खफा हैं। बुधवार की दोपहर क्षेत्रीय विस्तार प्रमुख नागेश्वर की बैठक का बहिष्कार कर उन्होंने अपनी यह नाराजगी प्रकट भी की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्रीय विस्तार प्रमुख जिला कार्यालय पर बैठक लेने पहुंचे लेकिन कुल 34 मंडल अध्यक्षों में 24 और […]
मरदह कांड : डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा

गाजीपुर। मरदह थाने पर आक्रोशित ग्रामीणों का हमला और पुलिसिया कार्रवाई भाजपा के लिए सासंत बन गई है। जहां इस घटना को लेकर राजभर बिरादरी गुस्से में है। वहीं अगड़ों में भी कम नाराजगी नहीं है। भाजपा को राजभरों के गुस्से का सियासी नफा नुकसान का एहसास हो गया है। शायद यही वजह है कि […]
भाजपा से अकुताए कार्यकर्ताओं का विकल्प समाजवादी पार्टी!

गाजीपुर। भाजपा सरकार से नाखुश आम लोग क्या करेंगे। यह तो विधानसभा चुनाव में पता चलेगा लेकिन भाजपा नेतृत्व की रीति-नीति से अकुताए कार्यकर्ता खासकर युवा कार्यकर्ताओं के लिए बतौर विकल्प समाजवादी पार्टी है। कम से कम गाजीपुर में तो यही स्थिति है। हालिया प्रकरण भाजयुमो के दो नेताओं का है। संगठन के पूर्व जिला […]
भाजपा पर कुछ ज्यादा ही खफा है कायस्थ समाज

गाजीपुर। सत्ताधारी पार्टी भाजपा के उपेक्षापूर्ण रवैये से कायस्थ समाज बेहद खफा है। समाज की यह नाराजगी शनिवार को गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर प्रकट भी हुई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में सम्मान यात्रा निकली। यह यात्रा शास्त्री नगर तिराहा स्थित लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू होकर आमघाट सहकारी कॉलोनी […]
उपेंद्र तिवारी आएंगे

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते 29 सितंबर की सुबह 11 बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र स्थित पैतृक आवास कुवरी गांव पहुंचेंगे और उनके दिवंगत पिता के त्रयोदशाह में भाग लेंगे। उसके बाद पौने 12 […]