भाजपा: विधायकों के भेदभाव से बूथ कमेटियां नाखुश!

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोरशोर से जुटी भाजपा में नीचे सबकुछ ठिकठाक नहीं चल रहा है। इसका अंदाजा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बूथ सत्यापन समीक्षा बैठक में भी लगा। बैठक में मौजूद मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों ने बूथ कमेटियों से खुद को मिली शिकायतें प्रमुखता से उठाई। मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों ने बताया […]

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध तहरीर

गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती के हालिया बयान से भाजपाजन आहत हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सनाउल्लाह सिद्दीकी सन्ने ने बुधवार को सैदपुर कोतवाली में उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की तहरीर दी। मालूम हो कि महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार […]

बसपा राज में एससी-एसटी कानून का सर्वाधिक दुरुपयोग : रामनरेश पासवान

गाजीपुर। प्रदेश अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान का कहना है कि एससी-एसटी कानून का सर्वाधिक दुरुपयोग बसपा के राज में होता है। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को पहुंचे श्री पासवान ने कहा कि खुद को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का खैरख्वाह होने का बसपा का दावा सरासर बेमानी है। […]

भाजपा: महिला मोर्चा में अगड़ी जाति की पूछ

गाजीपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की बहुप्रतीक्षित सूची बुधवार को जारी हो गई। अगले साल विधानसभा चुनाव है। इस हिसाब से जिला कार्यसमिति में जातीय संतुलन बैठाने की भरसक कोशिश लगती है। वैसे पार्टी सबका साथ-सबका विकास का नारा बराबर बुलंद करती है। बावजूद कुल 31 सदस्यीय इस समिति में अध्यक्ष समेत […]

भाजपा के पूर्व एमएलसी प्रो.बाबू लाल बलवंत पंचतत्व में विलीन

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत (79) मंगलवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र वैभन ने दी। उसके पहले उनकी अंतिम यात्रा शहर के तिलक नगर स्थित आवास से निकली। पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सदर ब्लॉक के बिरहिमाबाद (बवेड़ी) ले जाया गया जहां ग्रामीणों के […]

भाजपा: दो ‘देवियों’ को लेकर कार्यकर्ताओं में उठे सवाल

गाजीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं में दो ‘देवियों’ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के सामने उठाने से भी कार्यकर्ताओं ने कोई गुरेज नहीं किया। काशी तथा गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारकों की शनिवार को संपन्न हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के सिलसिले में कर्मवीर सिंह गाजीपुर आए थे। […]

भाजपाः गाजीपुर के तीन नेताओं को प्रदेश कमेटियों में जगह

गाजीपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सोमवार को तीन नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। इसे विधानसभा चुनाव के लिहाज से संगठन में जातीय संतुलन बैठाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे डॉ. विजय यादव को अब कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि बृजेंद्र सिंह […]

भाजपाः पंचायत चुनाव में जीत पर शेखी बघार रहे नेताओं को पूर्व प्रदेश मंत्री ने खूब धोया

गाजीपुर। पंचायत चुनाव में शानदार जीत की शेखी बघार रहे भाजपा नेताओं को पार्टी के ही पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने एकदम से धोकर रख दिया। मौका था गुरुवार को पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक का। पार्टी के जिला संगठन से जुड़े और कई वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्र तथा जिला पंचायत में पार्टी […]

शपथ समारोह का बहाना, विधानसभा चुनाव पर निशाना!

भांवरकोल (गाजीपुर)। मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय की बहू और नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख श्रद्धा राय का मंगलवार को शपथ समारोह पिछले शपथ समारोहों से बिल्कुल अलग रहा। व्यवस्था भव्य रही। हजारों की आमद रही। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे। सबके लिए भोजन तक का इंतजाम रहा। …और अब इस ऐतिहासिक शपथ समारोह […]

केवली देवी ब्लॉक प्रमुख पद की लेंगी शपथ, मुख्य अतिथि होंगे भाजपा एमएलसी

गाजीपुर। सादात ब्लॉक की नवनिर्वाचित प्रमुख केवली देवी 20 जुलाई की सुबह दस बजे शपथ लेंगी। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल होंगे। केवली देवी दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख बनी हैं। पहली बार वह वरिष्ठ नेता संतोष यादव के आशीर्वाद से ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं थीं लेकिन इस बार उनके राजनीतिक […]