प्रधान संघः अध्यक्ष और संरक्षक बर्खास्त, आमसभा का फैसला

भांवरकोल (गाजीपुर)। ब्लॉक ग्राम प्रधान संघ में रविवार को बड़ा निर्णय हुआ। अध्यक्ष इंद्रासन राय (मलिकपुरा) तथा संरक्षक रामदुलार यादव (पलिया बुजुर्ग) को बर्खास्त कर दिया गया और उनकी जगह राजेश राय बंगाली (तड़का) अध्यक्ष एवं अवधेश सिंह कुशवाहा लल्लू (बढ़नपुरा) को संरक्षक चुन लिया गया। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में संघ की हुई आमसभा […]

बालिका को भगाने और दुष्कर्म के मामले में युवक को 20 साल की कैद

गाजीपुर। पड़ोस की 12 साल की बालिका को भगाने और तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉस्को) विष्णुचंद वैश्य ने बुधवार को 20 साल की कठोर कैद के साथ ही 54 हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया। मामला सात साल पहले भांवरकोल थाने के शेरपुर कला का है। […]

गहरे गड्ढे में उतराया मिला युवक का शव

भांवरकोल (गाजीपुर)। ब्लॉक मुख्यालय से कुछ ही दूर हाइवे किनारे गहरे गड्ढे के पानी में शनिवार की सुबह युवक का शव उतराया मिला। युवक की पहचान धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा (25) के रूप में हुई। वह बगल के ही गांव मिर्जाबाद का रहने वाला था। उसके स्वजनों ने बताया कि धर्मेंद्र शुक्रवार की सुबह ही घर […]

तांत्रिक की नृशंस हत्या, पूर्व प्रधान सहित पांच नामजद

भांवरकोल (गाजीपुर)। शौच के लिए रात में घऱ से निकले अधेड़ कुंवर राम (55) का शव शुक्रवार की सुबह गांव के सिवान में चकरोड किनारे मिला। घटना माचा गांव की है। कुंवर राम (55) झाड़-फूंक करते थे। इस सिलसिले में कुंवर राम के भतीजे दीनानाथ राम ने गांव के ही पूर्व प्रधान विनय राय तथा […]

शादी के बाद बीच राह दुल्हन को छोड़ भागा दहेज लोभी दूल्हा

भांवरकोल (गाजीपुर)। पहले अपनी प्रेमिका से शादी रचाई और विदाई करा कर घर लौटते वक्त दहेज खातिर बीच राह छोड़ भाग गया  युवक। वाकया चक अहमद गांव (गोंड़ी) का है। इस मामले में युवती के पिता ने भांवरकोल थाने में तहरीर दी है। चक अहमद गांव के रामअवतार राजभर की पुत्री रीता (20) का करीमुद्दीनपुर […]

बहनों के सामने ही वह गंगा में समा गया

भांवरकोल (गाजीपुर)। शेरपुर ग्राम पंचायत के शिवराय का पुरा गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह स्नान करने गया बालक शाहिद (10) डूब गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शाहिद का शव बाहर निकाला। शाहिद मुहम्मदाबाद कस्बे का रहने वाला था। तीन दिन पूर्व वह शिवरायकापुरा स्थित अपनी फुफेरी बहन लैला के […]

चारपाई पर मृत मिली ट्रक चालक की पत्नी

गाजीपुर। भांवरकोल थाने के बीरपुर गांव में सोमवार की दोपहर सांदिग्ध अबूझ हालत में विवाहिता पूजा यादव (21) की मौत हो गई। उसका पति गजाधर यादव ट्रक चालक है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। मायका रेवतीपुर था। मौके पर पहुंचे सीओ मुहम्मदाबाद राजीव द्विवेदी ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर […]

शादी में हर्ष फायरिंग, युवक की मौत

भांवरकोल (गाजीपुर)। मनिया गांव के युवक संतोष मौर्य (32) की शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। घटना रविवार की रात की है। संतोष अपने पटीदारी के युवक सुनील मौर्य की बारात में बक्सर (बिहार) जिले के संगरांव गया था। जयमाल के बीच किसी ने मंच की ओर फायरिंग कर दी। वहां […]

अंसारी बंधुओं के लिए कौन बनेगा ‘बलि का बकरा’

भांवरकोल/गाजीपुर (जयशंकर राय)। वैसे तो गाजीपुर में कुल 16 ब्लॉक प्रमुख के पद हैं लेकिन भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख के चुनाव पर जिले भर के लोगों की निगाह लगी हुई है। एक तो यह ब्लॉक अंसारी बंधुओं का गढ़ माना जाता है। दूसरे इस बार उनकी धूर विरोधी मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय का परिवार उनसे सीधे […]

बहू को प्रमुख बनाने के लिए भाजपा नेता ने सांसद अफजाल अंसारी से मांगा समर्थन

गाजीपुर। सियासत में यह परतियायी बात है कि न कोई स्थाई दोस्त होता है और न स्थाई दुश्मन। आज जिसे ललकारा जा रहा है, हैरानी नहीं कि कल उसी से रिरियाना पड़ जाए। भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बिसात बिछाने की कोशिश में ऐसा ही एक वाकया हुआ है। अंसारी बंधुओं के धुर सियासी […]