मां के सामने ही बड़े पुत्र ने छोटे का कर दिया कत्ल

गाजीपुर। मां के सामने ही बड़े बेटे ने छोटे बेटे का कत्ल कर दिया। रिश्ते को रक्त रंजित करने वाली यह घटना मरदह थाने के डोड़सर गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। मां विमली देवी पत्नी स्व.नन्हकू यादव की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर हत्यारे को गिरफ्त में ले ली है। […]

घर में अकेले वृद्ध की गला रेत कर हत्या

गाजीपुर। घर में अकेले वृद्ध अच्छेलाल निषाद घूरा (65) का शव सोमवार की सुबह आंगन में पड़ा मिला। मामला मुहम्मदाबाद कोतवाली के तमलपुरा गांव का है। घूरा का गला रेता गया था। उनके घर का बाहरी दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की जानकारी गांव वालों को सुबह तब हुई जब दुधिया दूध देने के […]

अधेड़ किसान की हत्या की गुत्थी सुलझी!

भांवरकोल (गाजीपुर)। कुंडेसर में अधेड़ किसान रामविलास यादव (55) की हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। इस हद तक कि पुलिस को अब बस इसकी कड़ियां जोड़नी रह गई हैं। हालांकि पुलिस अधिकृत तौर पर फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर रही है लेकिन अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के […]

महिला का कत्ल! ग्राम प्रधान जेठ सहित आठ नामजद

भांवरकोल (गाजीपुर)। एक महिला के कत्ल की खबर मिली है। साक्ष्य मिटाने की कोशिश में गंगा में प्रवाहित किए गए उसके शव को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। साथ ही मृत महिला गुड्डन (28) के पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर ससुराल के आठ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। उनमें […]

रास्ते के विवाद में दलित शिक्षक की हत्या, करंडा क्षेत्र का मामला

गाजीपुर। रास्ते के विवाद में दलित शिक्षक विजय राम (60) की दबंग भाइयों ने हत्या कर दी। घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे करंडा थाने के लोनेपुर गांव में हुई। दलित विजय राम सबुआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबुआ में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। विजय राम का पड़ोस के ब्राह्मण परिवार से रास्ते का […]

फर्नीचर व्यवसायी की सरेराह गोली मार कर हत्या

गाजीपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने फर्नीचर व्यवसायी  जितेंद्र यादव (28) की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना रविवार की सुबह करीब 11 बजे जंगीपुर बाजार के यादव मोड़ के पास हुई। घटना पति-पत्नी के विवाद का नतीजा बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में जितेंद्र के बड़े भाई सुरेंद्र ने दो […]

आशिकी में युवक कृष्णा का हुआ था कत्ल, माशूका का भाई ही निकला कातिल

बाराचवर (गाजीपुर)। बरेसर थाने के हुसेनाबाद के युवक कृष्णा ठाकुर (20) की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। आशिकी में उसका कत्ल हुआ था। कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी माशूका का भाई था। उसने यह कत्ल भी माशूका की मौजूदगी में किया। इस कत्ल की साजिश में माशूका के गांव का प्रधान भी शामिल […]

बच्चे के विवाद में अधेड़ की हत्या

गाजीपुर। बच्चे के विवाद को लेकर अधेड़ की हत्या कर दी गई जबकि उनकी पत्नी तथा पुत्र जख्मी हुए। घटना दिलदारनगर थाने के बभनौलिया गांव में शनिवार की रात हुई। इस मामले में सुबह पांच लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई। वह सभी फरार हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान रामबदन […]

घर में घुस कर हमला, पिता की मौत, बेटा जख्मी

गाजीपुर। मेले का मामूली झगड़ा खूनी अदावत में बदल गया। पिता की हत्या कर दी गई और पुत्र को जख्मी कर दिया गया। घटना जमानियां कोतवाली के चकमेदनी गांव में शनिवार की सुबह की है। हमलावर फिलहाल फरार हैं। गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। एहतियातन पुलिस फोर्स तानात कर दी गई है। […]

वहशी युवक ने ममेरे भाई की कर दी हत्या

गाजीपुर। वहशी युवक अपने ही ममेरे भाई की हत्या कर फरार हो गया। घटना करंडा थाने के पहाड़पुर कलॉ गांव की है। युवक सुदीप यादव गुरुवार की शाम करीब दो बजे गांव की ही अनुसूचित बस्ती के एक परिवार से रास्ते में बकरी बांधने के सवाल पर उलझ गया। परिवार के मुखिया को मारने के […]