[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

ससुराल में पत्नी से झगड़ा कर युवक ने लगाई फांसी

गाजीपुर। ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद युवक गणेश बियार (38) ने बुधवार की रात फांसी लगा ली। वाकया करीमुद्दीनपुर के महेंद गांव का है। उसका शव गांव के सिवान में जंगली पेड़ की डाल पर लटकता मिला।

गणेश शाम को मुर्गा का मांस लेकर ससुराल पहुंचा था। मुर्गा खुद पकाया और पत्नी तथा तीनों संतानों संग भोजन किया। उसके पहले उसने छक कर शराब भी पी थी। भोजन के बाद किसी बात को लेकर पत्नी पिंकी से झगड़ा किया। उसके बाद रात आठ बजे ससुराल से निकल गया। ससुर बबन बियार ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और गांव के सिवान में एक जंगली पेड़ पर चढ़ा। फिर अपने गमछे का फंदा डालकर डाल से लटक गया। ससुरालियों को इसकी जानकारी कुछ देर बाद हो गई।

एसओ करीमुद्दीनपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली थी। युवक गणेश मूलतः करीमुद्दीनपुर का रहने वाला था और पेशे से मजदूर था। वह एक पुत्री तथा दो पुत्रों का पिता था।

यह भी पढ़ें–भाजपा: गुस्सा इस हद तक कि…

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button