[the_ad_group id="229"]
अपराधब्रेकिंग न्यूज

फांसी के फंदे पर लटकती मिली विवाहिता

गाजीपुर। रसोई घर में फांसी के फंदे पर विवाहिता लटकती मिली। घटना सोमवार की सुबह सादात थाने के बुढ़नपुर गांव की है।

प्रारंभिक छानबीन में पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि पति से अनबन के कारण विवाहिता राधना राजभर (22) ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि राधना का पति राजू राजभर करीब डेढ़ माह पहले कमाने के लिए सूरत चला गया था। संभव हो कि किसी बात को लेकर फोन पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ हो। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। राधना का मायका नोनहरा थाने के शहबाजकुली में था।

यह भी पढ़ें—सांसद के बोलः सच कि झूठ

राधना के ससुर दिनेश राजभर के मुताबिक रविवार की रात तक वह बिल्कुल सामान्य थी। भोजन बनाई। भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। सुबह राधना अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसी बीच ऊपरी मंजिल पर रसोई घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ा गया तो छत के टीन शेड के सहारे राधना दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। ससुर ने पुलिस को सूचना दी।

एसओ सादात सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि विवाहिता के मायका पक्ष को भी बुलवाया गया। उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यह भी पता चला है कि विवाहिता को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। तब यह भी हो सकता है कि वह इससे आजिज आकर खुद फांसी लगा ली हो।

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button